शहर में शुरू हुई मुहिम पूरे अन्य राज्यों में भी लागू हो सकती है। नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने के शुल्क वसूलने के लिए बैंणी सेना का गठन किया गया। नगर निगम का प्लान कुछ ही दिन में कामयाब होता दिख गया, क्योंकि राजस्व में बढ़ोतरी होने लगी बैंणी सेना ना केवल शुल्क वसूलती है, बल्कि स्वच्छता की मॉनिटरिंग भी करती है, जिसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जाती है। देहरादून में नगर निगम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा के सामने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बैंणी सेना के कार्यों का प्रेजेंटेशन किया।उन्होंने बताया कि बैंणी सेना ने कैसे घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण का शुल्क 8 लाख से 33 लाख प्रति माह पहुंचा दिया। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता का भी ध्यान रखा और मॉनिटरिंग कर पूरी रिपोर्ट नगर निगम को दी। संयुक्त सचिव रूपा सिंह को प्रेजेंटेशन ने काफी प्रभावित किया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट की तारीफ भी की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

