नगर में विराट पिछले छः दिनों से श्यामखेत स्थित एक रिसार्ट में अपने परिवार के साथ रुके है। हर दिन विराट पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंदिर दर्शन कर रहे हैं। रविवार को अनुष्का शर्मा नीब करोली महाराज के दर्शनों के लिए गई। उन्होंने भवाली चौराहें में नगर के ट्रेफिक कांस्टेबल चंदन मेहरा को ऑटोग्राफ दिया। चन्दन ने बताया कि उनकी पत्नी तनुजा मेहरा अनुष्का शर्मा की फैन है। और 5 नवम्बर 1988 को चन्दन और विराट कोहली का जन्मदिन होता है। जिससे चंदन विराट के बड़े फैन है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

