पहाड़ी से गाड़ी ऊपर बोल्डर गिरने से हुआ हादसा, गूगल मैप ने के दी गलत जानकारी, पड़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

गरमपानी/ भवाली- अल्मोड़ा भवाली हाइवे स्थित कैची धाम के पास मूसलधार बारिश के चलते पहाड़ी से बोल्डर गाड़ी में गिर गया। जिससे वाहन में सवार चार गाड़ी में फंस गए। लोगो ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद खैरना चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस जानकारी के मुताबिक कैची धाम दर्शन को आये पर्यटकों की कार में शनिवार दोपहर पहाड़ी से विशालकाय पत्थर गिर गया। पुलिस चारो को अस्पताल ले गई। जहां डॉ ने एक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी जतिन दीवाकर 35 पुत्र रामचरण, प्रवीण चौधरी 29 हिटलर चौधरी, अभय चौधरी 20 स्वर्गीय आदेश चौधरी, अक्षय राज 31 पुत्र देशराज सिंह अपने वाहन संख्या up21 cu7632 में कैची धाम दर्शन को आये थे। शनिवार दोपहर को चारों ने गूगल मैप में बाजपुर की लोकेशन डाली। लेकिन भवाली की तरफ नही आकर चारो मेप के सहारे खैरना की तरफ जाने लगे। अचानक मेप ने गलत रूट देखकर चारो पाडली के पास रुक गए। जहां पहाड़ी के विशालकाय बोल्डर आकर कार में गिर गया। जिससे चारो अंदर फंस गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चारो को हॉस्पिटल लेजाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनो को हल्की चोट लगने पर उपचार किया गया।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page