भवाली में गाँधी जयंती पर छात्रों ने निकाली रैली

ख़बर शेयर करें

भवाली। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह 7 बजे से शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। चौराहे में स्थित गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय में ध्वज फहराया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रबंधक घनश्याम सिह बिष्ट रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष खष्टी बिष्ट प्रबंधक हिमानी पांडे मुखय अतिथि घनश्याम सिंह बिष्ट ने मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। कक्षा 12 वैशाली बिष्ट, प्रियंका सिह कक्षा 10, माही कनवाल कक्षा 9 व कक्षा 8 की नेहा टम्टा को दी। र
छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page