अल्मोड़ा भवाली हाइवे स्थित कैची धाम के पास मूसलधार बारिश के चलते पहाड़ी से बोल्डर गाड़ी में गिर गया। जिससे वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जानकारी के मुताबिक कैची धाम दर्शन को आये पर्यटकों की कार में शनिवार दोपहर पहाड़ी से विशालकाय पत्थर गिर गया। आनन फानन में खैरना पुलिस इंचार्ज दिलीप कुमार अपने वाहन में चारो को अस्पताल ले गई। डॉ ने एक को मृत घोषित कर दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें