नैनीताल। कैंची धाम में श्री कैंची धाम व्यापार मंडल की आम बैठक अध्यक्ष दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें पिछली कार्रवाई की समीक्षा, आय व्यय का विवरण रखा गया। वही व्यापारियों ने चर्चा हुई कि वर्तमान में जो एक अन्य व्यापार मंडल का गठन किया गया उस पर व्यापारियों द्वारा संगठित होकर एक ही संगठन गठित करने का सुझाव पारित किया गया। कहा कि यह निर्णय व्यापारियों और ग्रामसभा के हित में होगा। कहा कि जल्द ग्राम सभा की तरफ से एक बैठक का आयोजन जल्द किया जाएगा। जल्द ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश तिवारी, उर्वादत्त तिवारी, विक्रम तिवारी, योगेश किरोला, राकेश तिवारी, हिमांशु कनवाल, दीवान सिंह बिष्ट,खड़क सिंह बिष्ट, संदीप तिवारी, टिका सिंह किरौला, डूंगर सिंह, मोहित तिवारी, हर्षित तिवारी, हरीश चंद्र, गिरधारी सिंह मेहरा, राजेंद्र सिंह मेहरा, वीरेंद्र सिंह गोसाई, गोपाल सिंह गोसाई, दीपक तिवारी, मुकेश तिवारी, दीवान सिंह बिष्ट, अमर वैली रिजॉर्ट एम मिश्रा, पूर्व प्रधान पवन कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, पूरन लाल आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

