भवाली। गुरुवार को श्री कैंची धाम व्यापार मंडल समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वही व्यापार मंडल सदस्यों ने कहा कि मार्गो में होने वाली दुर्घटनाओं में समाचार पत्र कैंची धाम का जिक्र करते है। कहा कि कही भी दुर्घटना होती है सड़क में कैंची धाम का नाम आता है जिससे लोगो मे गलत संदेश जाता है। उन्होंने समाचार पत्रों से निवेदन किया कि कैंची धाम का नाम हर बार ना डाला जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, मुकेश तिवारी, विक्की तिवारी, डूंगर सिंह, दीवान सिंह,कुंदन जलाल, चन्द्र शेखर तिवारी, उर्वादत्त तिवारी आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

