भीमताल। रामगढ़ में सेवा पखवाड़ा मण्डल कार्यशाला की महत्वपूर्ण बैठक मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ नेता जिला मंत्री मनोज भट्ट प्रकाश का मार्गदर्शन मिला। सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिसकी विस्तृत जानकारी मुख्य वक्ता ने रखी।
मुख्य रूप से ज़िला मंत्री कुंदन चीलवाल जी पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र ढेला, देवेंद्र बिष्ट मण्डल महामंत्री एवं इस अभियान की टोली के सदस्य शामिल रहे। इसके उपरांत मण्डल रामगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त जिला मंत्री मनोज भट्ट प्रकाश एव कुंदन चिलवाल का स्वागत किया, एव जिला संगठन और प्रदेश सगठन का आभार जताया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें