भवाली। नगर के एक होटल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सतीश वाल्मीकि को नगर प्रखंड उपाध्यक्ष, अंकित आर्या को गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया। प्रदेश मंत्री विपिन चन्द्र पाण्डे ने बताया कि पूर्व में जो योजनाएं बनाई उनका कितना क्रियान्वयन किया गया है। आगे होने वाले कार्यक्रमों का स्वरूप तैयार किया गया। समाज का कोई वर्ग ना छुटे इस पर काम किया जा रहा है। हमें समाज को बचाने के लिए दुष्ट के साथ दुष्ट सा व्यवहार करना पड़ेगा। इस दौरान प्रांत सह मंत्री धीरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री दीपक मेहता, प्रखंड अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, सह संयोजक लाखन मेहरा, खजान भट्ट, देवेंद्र बिष्ट, हिमांशु पाण्डे, अतुल कुमार, गुणवंत, उमाकांत आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

