सिरोड़ी ग्रामसभा में प्रधान ने बिना बताएं सीसी मार्ग बनाने पर जताई नाराजगी, कराया सर्वे

ख़बर शेयर करें

भवाली। बेतालघाट के सिरोड़ी ग्रामसभा में ग्राम प्रधान ने बिना बताएं सीसी मार्ग बनाने पर नाराजगी जताई है। ग्राम प्रधान ने सोमवार को जेई को सर्वे के लिए गाँव में बुलाया। जिसके बाद अधिकारियों ने सर्वे कर जल्द रिपोर्ट आगे भेजने की बात कही। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने बताया कि मुख्य मार्ग से गाँव की ओर सीसी मार्ग बनाना था। जिसके लिए उन्होंने अनापत्ति पत्र भी दिया था। पूर्व विधायक ने मार्ग के लिए 2 लाख 50 हजार दिए थे। जिसमें अधिकारियों ने 80 हजार सड़क बनाने के लिए स्वीकृत किये गए थे। पिछले साल मार्ग में काम हुआ तो पुराना सीसी मार्ग तुड़वा दिया गया। जिस पर वन विभाग ने रोक लगाई थी। उसके बाद बिना मेरी जानकारी के व्यक्तिगत तौर पर सड़क ऊपर से बनाई गई। जिसकी उन्हें भनक तक नही लगी। अधिकारियों से पूछने पर पूरी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उन रुपयों से जो काम होना था नही हुआ है। अधिकारी जल्द सीसी मार्ग बनवाये जिससे ग्रामीणों को उसका फायदा मिल सके। कहा कि उच्य अधिकारियों से जल्द इस सम्बंध में बात करेंगी। उन्होंने बताया कि बीमार होने पर ग्रामीणों को डोली के सहारे सड़क तक लाया जाता है। लेकिन सड़क खस्ता हाल होने से मुसीबत उठानी पड़ रही है। जेई इंद्र सिंह चिलवाल ने बताया कि विधायक निधि से मुख्य मार्ग से गाँव की ओर सीसी मार्ग स्वीकृत था। नीचे से काम करने पर वन विभाग ने रोक लगाई है। सर्वे किया गया है। मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page