भवाली। सोमवार देर शाम नगर की आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन शुरू किया गया। सर्वप्रथम कमेटी के सदस्यों ने विधिवत तरीके से भगवान राम की पूजा कर रामलीला के मंचन की आज्ञा ली। रात आठ बजे गणेश भगवान की आरती की गई। जिसके बाद भगवान राम का जन्म, गौरी पूजन का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ो दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद उठाया। देर रात 11 बजे प्रथम दिवस की रामलीला का समापन किया गया। इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, पवन भाकुनी, लवेन्द्र क्वीरा, मुन्ना जोशी, अमित पाण्डे, मनीष साह, प्रशांत जोशी, गणेश पंत आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें