शान्त हो गया मौन संत विनम्र श्रद्धांजली – खष्टी बिष्ट
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजली सुमन अर्पित करते हुए कहती हैं कि देश का सच्चा सिपाही और आचरण से संत अब खामोश हो गया है। गुरूवार को 92 वर्ष की आयु में एक संघर्षपूर्ण जीवन का अन्त हो गया। देश के लिए बिना शोर मचाए जो कुछ उन्होने किया उसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। अपनी ईमानदार और बेदाग छवि से उन्होंने भारतीय कांग्रेस को ऊंचे आयामों तक पहुंचाया है। उनके भारतीय विकास के अनेक मॉडलों और उदारीकरण ने अर्थव्यवस्था को स्थापित करने में महान योगदान दिया और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व भी किया। एक सौहार्दपूर्ण देश बनाने में उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्हें एक विनम्र और समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगा।
जिन्होंने भारत की भलाई के लिए अथक प्रयास कयें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोआज हम सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करते है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें