दहेज में 10 लाख रुपए लाने का बनाया दबाव, महिला ने पुलिस को दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

दहेज प्रथा आज भी देश मे पुरजोर से चल रही है। लाखो कानून प्रचार प्रसार के बाद भी लोग इस प्रथा को चला रहे हैं। और कुछ दहेज लोभी इसे धंधा बना बैठे हैं। ऐसा ही मामला यहां वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराली दहेज में दस लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। महिला के इनकार से पति ने अपनी ही पत्नी से संबंध छोड़ दिए। यही नहीं इसके बाद अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध बना लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की 11 जुलाई 2020 को गौजाजाली उत्तर क्षेत्र के एक व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन इसके बाद से पति, सुसर, सास, जेठ, देवर, जेठानी दहेज के लिए मानसिक व शरीरिक रूप से उत्पीड़न करने लग गए। दहेज में दस लाख रुपये लाने के बाद ही परिवार के सदस्य की मान्यता देने की बात करने लग गए। महिला के इनकार करने पर पति ने भी अपनी पत्नी से दूरियां बना ली। महिला का आरोप है कि जब जेठ घर से बाहर जाते थे तो उसका पति अपनी भारी के साथ अवैध संबंध बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराली उसके जान के दुश्मन बन गए। ससुरालियों का उत्पीड़न ज्यादा ही बढ़ गया तो 26 सितम्बर 2021 को अपने मायके आ गई। इसके बाद काफी समय तक इंतजार करते रही कि ससुरालियों को अक्ल आ जाएगी, लेकिन आज तक कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page