कैंची धाम में स्थापना दिवस की तैयारियां आधी अधूरी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कैंची धाम में नीब करौली महाराज के दर्शन किये। मंदिर समिति के प्रदीप साह भयु से मिलकर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। देश समाज की सुख शांति के लिए प्राथना की। मंदिर दर्शन के बाद कार्यकर्ताओ से मिले। यशपाल आर्य ने पत्रकारों को बताया कि कैंची धाम आस्था का तीर्थ है। महाराज के दर्शन कर नई ऊर्जा शक्ति मिलती है। हर साल लाखों श्रद्धालु मंदिर दर्शनो के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जून स्थापना दिवस के लिए प्रशासन की तरफ से अब तक कोई तैयारी नही दिख रही है। श्रद्धालु 6 से 7 घण्टे जाम में फंस रहे हैं। प्रशासन पुलिस कोई मौजूद नही है। जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है।जिससे किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना ना करना पड़े। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि पूर्व में आपदा के समय डीपीआर तैयार कर सरकार साशन को भेजी गई थी।यकीन अब तक पैसा नही आया है। कैंची में आई आपदा के बाद सड़क पानी की लाइन अब तक खराब है। जिला योजना अन्य निधियों में पैसा देने को कहा गया था। लेकिन सरकार ने कुछ नही किया है। कैंची में पानी की समस्या सड़क जगह जगह खराब है। विश्व व देश के हर राज्य से लोग बाबा के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालु को यहां की सरकार की छवि लेकर जाते हैं। जिससे उत्तराखंड का नाम आता है। उन्होंने कहा सरकार से पुरानी डीपीआर में जो मांगे थी उन्हें करने की मांग की है। उन्होंने कहा सरकार को समय दिया है। अगर जल्द मांगे पूरी नही हुई तो सड़को पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्या, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, अनुसूचित आयोग सदस्य पी सी गोरखा, तहसीलदार मीनाक्षी बिष्ट, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, खष्टी बिष्ट, पवन कुमार, उसा कन्नोजिया, भुवन तिवारी आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page