गरमपानी- अंतरराष्ट्रीय बुलन्दी साहित्यिक हिन्दी में काव्य सृजन एवं सेवा समिति द्वारा राष्ट्रवाणी हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार अवदान हेतु हिन्दी दिवस 14 सितम्बर के अवसर पर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल के प्राचार्य राज सिंह को हिन्दी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
उन्हें बुलन्दी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी व संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल के प्राचार्य राज सिंह ने यह सम्मान प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि बुलंदी संस्था से संबंधित होने को स्वयं राष्ट्रभाषा की सेवा की श्रेणी में रखते हुए बताया कि बुलंदी संस्था निरंतर समाज के कोने-कोने तक हिंदी काव्य को पहुंचाने में प्रयास कर रही है, इस संस्था के नाम पर कीर्तिमानो का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले वर्ष 207 घंटे का अनवरत वर्चुअल काव्य सम्मेलन कराया गया था जिसे पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष 21 अगस्त से 5 सितंबर 2022 तक 370 घंटे का अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया , इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में 45 देशों के 2290 कवियों ने प्रतिभाग किया था जिन्होंने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की , यह अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला काव्य आयोजन है जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति का संचालन बाजपुर उत्तराखंड से होता है और यह संस्था हिंदी साहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर सेवारत प्रसिद्ध संस्थाओं में शामिल हो चुकी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

