भवाली। नगर की आदर्श रामलीला में गुरुवार देर शाम माँ दुर्गा की आरती के साथ मंचन शुरू किया गया। चतुर्थ दिवस में सीता राम लखन ने माताओं से वन जाने की आज्ञा ली, जिसके बाद वनवास का मंचन हुआ। फिर निषाद मिलन, राजा दशरथ ने प्राण त्यागे, जिससे दर्शको के आखों में आंसू झलक आये।
इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, कोषाध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल, संजय जोशी, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, पवन भाकुनी, लवेन्द्र क्वीरा, महेश जोशी, सतीश चन्द्र, राजेन्द्र चन्दोला, कैलाश चन्द्र सुयाल, मनीष साह, गणेश पंत, सद्दा मिया, अभिषेक मेहता, त्रिलोक जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें