भवाली। नगर के रानीखेत रोड़ स्थित श्मशान घाट में लकडी नही होने से सोमवार को भूमियाधार से लाये शव की अंत्येष्टि के लिए 3 घण्टे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। कई लोग घण्टो इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। परिजन रितेश कुमार ने बताया कि 9 बजे अंतेष्टि के लिए घाट आ गए थे। घाट व लकड़ी टाल में भी लकड़ी नही थी। विभागों से लकड़ी के लिए कहा गया। लेकिन 3 घण्टे तक लकड़ी नही आई जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा।
वन निगम के कर्मियों ने बताया कि हमारे वहां मोटी लकड़ियां थी, लकड़ियां मंगाई गई है।
अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि लकड़ी टाल हटा दिया है। हमने अपनी गाड़ी गरमपानी भेजकर लकड़ी मंगाई है। जल्द एक ट्रक लकड़ी मंगाकर रखवाई जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

