निगलाट पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो केंद्र में कृषि गोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार को पादप आनुवंशिक ब्यूरो क्षेत्रीय केंद्र निगलाट में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत एक दिवसीय “कृषि जैव-विविधता गोष्ठी एवं शीतोष्ण फलों में नर्सरी प्रबंधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लाक के ग्राम सिरोड़ी एवं ग्राम युवा के अनुसूचित जाति के 51 कृषकों ने भाग लिया। केंद्र प्रभारी डॉ ममता आर्य ने किसानों को कृषि जैव विविधता के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। मोटे अनाज, खाधान्न फसलों के प्रबंधन के बारे में बताया। वैज्ञानिक डॉ कृष्ण माधव राय ने कृषकों को शीतोष्ण फलों जैसे कि किवी, सेब, आडू, पुलम, नेक्टारिन आदि के प्रबंधन एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। किसानों को इन फसलों के नर्सरी प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में ग्राम सिरोड़ी की प्रधान नीमा बिष्ट, ग्राम थुवा की प्रधान सरस्वती देवी एवं कृषकों ने अपने विचार साझा किये। इस उपलक्ष में कृषको को पॉवर स्प्रयेर का वितरण भी किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page