भा जा पा ने किया अपने लोगो का विकास – राहुल छिम्वाल
40 से अधिक लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता
भर्ती घोटालों में जम कर बरसे कांग्रेसी
बेतालघाट- बेतालघाट बाजार के शिवपुरी में आज नैनीताल जिले के नवनिर्मित जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल तथा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट का ब्लॉक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओ ने राहुल छिम्वाल तथा खष्टी बिष्ट का गर्मजोशी के साथ तथा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही कार्यक्रम की शुरुवात से पहले जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य द्वारा बेतालघाट शिव पूरी मन्दिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की गई,
इस दौरान महिलाओं द्वारा उत्तराखण्ड वेशभूषा पहन कर तिलक लगा कर नव निर्मित कांग्रेस का स्वागत किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा खष्टी बिष्ट ने अपबे सभी साथी महिलाओं को ले कर महंगाई लिए जल्दी धरने का ऐलान किया गया।
वही इस दौरान कांग्रेस महिला ब्लॉक की टीम का भी गठन किया गया। जिसमें चम्पा बोरा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
वही पूर्व जिला अध्यक्ष सतीस नैनवाल ने पूरे ब्लॉक में ग्राम सभा मे बूथ कमेटी बनाने को कहा गया।
वही इस दौरान कांग्रेस के लोगो द्वारा मंहगाई, भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड, पर जम कर हल्ला बोल किया गया ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी ही नही बल्कि एक परिवार है जिसमे सभी लोगो का सम्मान किया जाता है, वही उन्होंने आगे कहा कि भा ज पा सरकार में युवाओं को भर्ती घोटालों के माध्यम से ठगा जा रहा है, जिसमे सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, वही युवाओं ने सरकार खिलाफ उठायी तो उन्हें लाठी से मारा जा रहा है।
वही संजीव आर्य ने कहा कि भा ज पा के शासन काल मे आज किसी की व्यक्ति खुल कर बोलने का अधिकार नही है, जो सरकार के खिलाफ बोलता है उसके पीछे मुकदमे दर्ज किये जाता है, वही आज भा ज पा अब केवल मन की बात करते है पर किसी गरीब के मन की बात नही नही सुनी जाती है ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी, सतीश नैनवाल, खष्टी बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री पी सी गोरखा, जंग बहादुर मेहरा, जिला पंचायत नन्द किशोर आर्य, कुन्दन नेगी, पुष्कर जलाल, खुशाल हालसी, अशोक भण्डारी, गुड्डू वर्मा, पुष्कर मेहरा, नन्दन सिंह, रमेश तिवारी, त्रिलोक शाही, कपिल बोहरा इत्यादि लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

