भवाली। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। दोपहर 2 बजे तक महामंत्री के लिए एक और उपाध्यक्ष के लिए एक, कोषाध्यक्ष के लिए एक पत्र जमा हुआ। चुनाव प्रभारी हितेश साह, सह चुनाव प्रभारी हरेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष तिवारी, राकेश रावत ने पत्र जमा किये। उन्होंने कहा कि कुल 7 पत्र बिके थे। जिसमें से अध्यक्ष पद में एक उपाध्यक्ष में दो, महामंत्री में दो, कोषाध्यक्ष में दो पत्र बिके थे। कहा कि अध्यक्ष पद में दूसरा पत्र नही बिकने पर नरेश पाण्डे को निर्विरोध चुन लिया था। कहा सोमवार को महामंत्री के लिए मनमोहन निगलटिया, उपाध्यक्ष के लिए रोहित अधिकारी, कोषाध्यक्ष के लिए रमेश जोशी के पत्र दाखिल हुए। चुनाव अधिकारी हितेश साह ने कहा कि एक एक पत्र जमा होने से चारों प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषणा कर दी गई है। 25 को सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को गजराज होटल में शपथ दिलाई जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें