नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा के अजय भट्ट और इनके बीच हो सकती है टक्कर

ख़बर शेयर करें

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच सीधे फाइट होती रही है। इस बार कांग्रेस ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन इतना तय है कि इस सीट पर कांग्रेस पार्टी से नया प्रत्याशी होगा।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारा था। उन्हें भाजपा के अजय भट्ट ने 3.39 लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी। भाजपा ने दोबारा अजय भट्ट पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। इस सीट से कांग्रेस के आलाकमान को जो नाम भेजे गए हैं उनमें पूर्व सांसद महेंद्र पाल को छोड़ दें तो सभी नए नाम हैं। नैनीताल सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, प्रदेश महामंत्री गणेश उपाध्याय के नाम भेजे गए हैं। इसके अलावा खटीमा विधायक भुवन कापड़ी और पूर्वविधायक रणजीत सिंह रावत भी गंभीर दावेदार आंके जा रहे है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page