नैनीताल महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनी खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें

भवाली। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला कांग्रेस की उत्तराखण्ड प्रभारी परमिंदर कौर की सहमति के बाद प्रदेश भर के जिलाध्यक्षों की घोषणा की हैं। भवाली निवासी खष्टी बिष्ट को महिला कांग्रेस नैनीताल जिलाध्यक्ष बनाया गया है। खष्टी बिष्ट इससे पूर्व पी सी सी में कई पदों में रह चुकी हैं। कांग्रेस शासन में दर्जा राज्य मंत्री भी रही हैं । महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिये अभी हाल में राज्य सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया है। इसके अलावा वे पूर्व में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान भी प्राप्त कर चुकी हैं। उन्हें महिला कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page