भवाली। नगर के मुनिराज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय लेखा निरीक्षक बने हैं। केंद्रीय संगठन नई दिल्ली के उन्हें राष्ट्रीय लेखा निरीक्षक बनाया है। राष्ट्रीय मुख्य संचालक वीर श्रेष्ठ सुरेश देवान्तक, राष्ट्रीय महामंत्री जे एम सहदेव ने उनके उज्वल भविष्य की कांमना की है। कहा कि वाल्मीकि समाज के प्रति सेवाभाव, धर्म प्रेम सुयोग्यता समर्पण भाव को देखते हुवे बनाया गया है। मुनिराज ने बताया कि वह समाज के लिए आगे आकर काम करेंगे। गरीब लोगों के बच्चों के लिए संगठन के माध्यम से हमेशा काम किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

