भवाली में नगर पालिका ने तीन फूड वैनो को हटाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका भवाली द्वारा अवैध रूप से संचालित फूड वैनो का चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान फूड वैन संचालन के लिए आवश्यक दस्तावेज न होने पर नगर से 3 फूड वैनो को हटाया गया। ईओ संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में आवश्यक दस्तावेज न होने पर रामगढ व नैनीताल रोड में संचालित 3 फूड वैनो को हटाया गया है। उन्होंने बताया फूड वैन संचालन के लिए आरटीओ रजिस्ट्रेशन, पालिका की अनापत्ति समेत कई दस्तावेज आवश्यक है। अन्यथा फूड वैन संचालन पर कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page