भवाली। नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ईओ संजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नगर में 15 सितंबर के बाद मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि नगर में पार्किंग की समस्या को देखते हुवे 2011 से पार्किंग मांग की जा रही थी। तत्कालीन जिलाधिकारी सेलेस बगोली को उस समय समस्या बताई गई थी। उनके द्वारा शाशन को पत्र भेजा गया था। यह नगर के लोगो की सार्वजिनक मांग थी। वर्तमान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के रहते यह मांग भी पूरी होने जा रही है। लकड़ी टाल में मल्टी प्लाजा बनेगा सभी बैंकों, सरकारी कार्यालयों को सरकारी रेटो में दिया जाएगा। उन्हें ही पहले प्राथमिकता दी जाएगी। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, ने अतिक्रमण के लिए दुकानदारो से बात कर उन्हें भी दुकांनो में प्राथमिकता दिए जाने को कहा गया है। टैक्सी वाहनों को भी पार्किंग में जगह दी जाएगी। नैनीताल सड़क में 2 रानीखेत रोड़ में 1 पार्किंग बनाई जाएगी। जिनमे 50 50 वाहन खड़े किये जा सकेंगे। दुकानों का प्रीमियम 15 लाख व 15 सौ किराया प्रतिमाह लिया जाएगा। यू यू एस डी ए योजना अंतर्गत प्रबंधक को पत्र दिया गया है। सर्वे भी हो गया है। एनओसी जारी कर दी गई है। 15 सितंबर के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। वन विभाग को भीमताल रोड़, नैनीताल रोड़ मस्जिद तिराहा, कोतवाली के पास, काली माता मंदिर धनुष पार्क के पास पार्किंग बनाने को पत्र शहरी सचिव को प्रस्ताव भेजे गए हैं। मल्टी प्लाजा पार्किंग 22 नाली भूमि में बनाया जाएगा। साशन को इसके रखरखाव के लिए पालिका को देने के लिए कहा जायेगा। इसमे 84 दुकानें बनाई जाएंगी। कहा कि लकड़ी टाल को श्मशान घाट में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस दौरान ईओ संजय कुमार, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, लिपिक पंकज जोशी, किशन अधिकारी रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

