भवाली। नगर के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के 16 छात्र छत्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में मुकुल टम्टा ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। नवनीत कुमार आर्य 88.2, रचना यादव 82 प्रतिशत, तुषार 76.2 प्रतिशत अंक मिले। इसके अलावा इंटरमीडिएट में जितेंद्र सिंह बिष्ट को 90.2 प्रतिशत अंक मिले। हिमांशु सिंह 77.02 प्रतिशत, मनीषा 75 प्रतिशत, नेहा कर्नाटक 71 प्रतिशत, लकी कोरंगा 70.6 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने सभी छात्र छत्राओं के उज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष से 11 वी कक्षा से जीव विज्ञान में भी छात्र छत्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। जीव विज्ञान बढ़ने वाले बच्चों को अब अन्य विद्यालयों में नही जाना पड़ेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें