सतबुंगा में बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया है।
सीओ भवाली नितिन लोहनी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि सरस्वती देवी पत्नी हरक सिंह नयाल उम्र 80 निवासी सतबुंगा घर के रसोई में काम कर रही थी। जब घर में कोई अन्य मौजूद नही था। तभी लगभग 12 बजे अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। जिसने सरस्वती देवी के मुंह में कम्बल डालकर मारपीट करने के साथ गले से लगभग 2 तोले का सोने का गलोबन्द छीनकर भाग गया। जिसपर बजुर्ग के भतीजे बिरेन्द्र सिंह ने मुक्तेश्वर थाने में तहरीर सौपी। और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 394/452 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। सीनियर सिटीजन के साथ हुए इस जघन्य वारदात को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश व्याप्त था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने त्वरित अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये और पुलिस अधीक्षक अपराध- यातायात डॉजगदीश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के मार्ग दर्शन में मुक्तेश्वर पुलिस टीम द्वारा लगातार अज्ञात की तलाश शुरू की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर गुरुवार को पुलिस ने टीकम सिंह गौड़ उम्र 32 पुत्र स्व मोहन सिंह गौड़ निवासी सतबुंगा हाल निवासी हल्द्वानी को सतबुंगा के पास से लूटे हुए सामान गलोबन्द के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही मुक्तेश्वर थाना अध्यक्ष द्वारा पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपये की इनाम की घोषणा की है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश जोशी, त्रिलोक नाथ, विपिन शर्मा मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

