भवाली में सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने रोड़ शो कर जीता लोगो का दिल

ख़बर शेयर करें

भवाली। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमल खिलाने की तैयारियां कर ली है। बुधवार को सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट नगर की जनता का दिल जीतने सड़क पर उतर गए। उनके भवाली पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अजय भट्ट जिंदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से नगर गूंज उठा। घोड़ाखाल तिराहे से रानीखेत रोड़ तक रोड शो कर लोगो से मिलते दिखे। सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा कि विकास ही भाजपा कस मुद्दा है। कैंची धाम को लेकर राज्य सरकार तत्पर है जल्द धाम नए रूप में दिखेगा। करोड़ो रूपये से विकास कार्य किये जा रहे हैं। कांग्रेस बेचारी अभी अपना प्रत्याशी मैदान में नही उतार पाई है, उनका काम वही जाने हम लोगो के साथ है और रहेंगे।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, प्रभारी लोकसभा प्रदीप जनोटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, भगवती सुयाल, विजय कुमार, पुरन मेहरा, कैलाश सुयाल, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, विवेक साह, रोहित कुमार, सह संयोजक, हितेश साह,शिवांशु जोशी, दया किशन पोखरिया, दान सिंह बोरा, मोहित साह, जुगल मठपाल, प्रकाश आर्या, लवेंद्र क्वीरा, मुकेश गुरुरानी,भूपेंद्र बिष्ट, भानु पंत, रीना मेहरा, कंचन साह, आलोक, बालम सिंह मेहरा, नंद किशोर पाण्डे, पवन भाकुनी, नीरज रावत, धीरज रावत, प्रगति जैन, वर्षा, संजय लोहनी, महेश उप्रेती, संजय जोशी, कृष्ण कुमार, सतीश वाल्मीकि, ललित भट्ट, केशव चन्द्र, हरीश आर्या, आलोक चौधरी, मीना बिष्ट, सुनील कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page