हल्द्वानी सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है। रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

हादसा तड़के 2 से 3 बजे के बीच हुआ, और कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे आस-पास के लोग जाग उठे। मृतकों की पहचान बनभूलपुरा लाइन नंबर 13 निवासी शबाना (45) और उनके बेटे अब्दुल यज्जान (15) के रूप में हुई है। घायल बेटे अब्दुल रहमान उर्फ लवी (19) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक भीषण हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार लोग खून से लथपथ पड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित ने किया राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन तब तक शबाना और उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि यह परिवार मुरादाबाद से हल्द्वानी लौट था।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page