विधायक सरिता आर्य ने कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

विधायक सरिता आर्य ने कैबिनेट मंत्री श्री चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। कहा श्री चंदन राम दास जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वह एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था। उन्होंने कमजोर व वंचित तबके के हक दिलाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page