भवाली में देर रात रोहित का शव लेकर सैकड़ो ग्रामीणों समर्थकों के साथ होटल पहुँचे विधायक राम सिंह कैड़ा,

ख़बर शेयर करें
  • विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोगो के साथ दिया धरना
  • युवक को जबरन पेड़ पर चढ़ाने का लगाया आरोप

भवाली। नगर में रविवार रात युवक की मौत के मामले में विधायक राम सिंह कैड़ा राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने युवक के शव के साथ सैकड़ो ग्रामीण होटल पहुँचे। उन्होंने कहा कि होटल संचालको ने जबरन रात के 12::30 बजे रोहित को पेड़ पर चढ़ाया। जिससे उसकी जान चली गई। वही उन्होंने परिवार को राहत देने की मांग की। विधायक रमा सिंह कैड़ा ने कहा कि रोहित को न्याय मिलना चाहिए। क्षेत्र की जनता के साथ होटल में शव लेकर पहुँचे है। कहा कि परिवार को जब तक राहत नही मिलेगी शव को नही उठाया जाएगा। कहा कि होटल संचालक ने जबरदस्ती युवक को पेड़ में चढ़ाया। युवक ने कहा कि वह इकलौता चिराग है उसके बावजूद उसे पेड़ पर चढ़ाया गया। कहा कि होटल मालिक की गलती की वजह से बच्चे की जान गई है। जब तक होटल सील कर आरोपियों पर कार्रवाई नही होगी। शव नही उठाया जाएगा। होटल सील करने के लिए एसएसपी जिला प्रशासन से कहा गया है। कहा कि कार्रवाई नही की गई तो मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने कहा कि बिजली चोरी के लिए बच्चे को पेड़ में चढ़कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसकी मौत के जिम्मेदार होटल मालिक, स्थानीय प्रशासन , होटल संचालक है। शव लेकर यहां प्रदर्शन करने आना पड़ा इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नही हो सकता। कहा कि माँ का इकलौता लाल छीन लिया है। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पंकज मेहरा, हरीश पलड़िया, प्रकाश आर्या, कमलेश भट्ट, रेभाधर पलड़िया सैकड़ो लोग रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page