विधायक ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया
भवाली। गोविन्द बल्लभ पन्त इण्टर कॉलेज भवाली नैनीताल में मंगलवार को विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ नैनीताल विधायक सरिता आर्य द्वारा किया गया। वही विद्यालय की प्रबंधक हिमानी पाण्डे द्वारा पुष्प गुच्छ एवं प्रधानाचार्य सीमा बर्गली बैच लगाकर व कोषाध्यक्ष नरेश पांडे ने साल उढ़ाकर स्वागत किया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। अपने सम्बोधन में विधायक सरिता आर्य द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया। और विद्यालय को विकास कार्य हेतु 5 लाख की धनराशि तथा छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय के चहुमुखी विकास में हमेशा अपना सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया। प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉलीबाल, भालाफेंक, चक्काफेंक खो-खो, लम्बी कूद आदि खेल खेले जाएंगे। इस दौरान अनु मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, मोहन सिंह बिष्ट, कंचन साह, भावना सुनाल, केसी लोहनी समेत कई लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

