नैनीताल/ गरमपानी। मण्डल अध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में विधायक सरिता आर्य को ज्ञापन सौपा गया। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर के पास कुमाऊँ मण्डल द्वारा पार्किंग और पेट्रोल पंप का काम किया जाना था। लेकिन पेट्रोल पंप का काम पिछले दो वर्षों से अधूरा छोड़ दिया गया है। कहा कि जनता की मांग है कि जल्द पेट्रोल पंप का काम पूरा किया जाए। जिसके लिए जनता आपकी आभारी रहेगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, रोहित कुमार,मदन मोहन कैड़ा, अनिल त्रिपाठी,विनोद विनोद डोडियाल,पंकज,पंत,ललित डोडियाल,आनंद जमनाल, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें