महर्षि विद्या मंदिर वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया, विधायक ने 3 लाख की घोषणा की

ख़बर शेयर करें

-विधायक ने 3 लाख की करी घोषणा

शुक्रवार को तिरछाखेत महर्षि विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या रही। प्रधानचार्या साधना जोशी ने पुष्प गुच्छ व साल ओढ़ाकर विधायक का स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना, स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश के सभी राज्यों की संस्कृति को नृत्य कर दिखाया। छत्राओं ने कथक के माध्यम से रामायण में कैकई संवाद राम रावण युद्ध की प्रस्तुति दी। साथ ही बच्चों को मोबाइल के दुष्परिणाम, प्रकृति संदेश, जीवन मे कभी हार नही मानने को लेकर संबोधित किया।

वही विधायक सरिता आर्या ने कहा कि महर्षि विद्या मन्दिर हर दिन तरक्की कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो से लेकर हर क्षेत्र के बच्चे विद्यालय में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कांमना कर विद्यालय की सड़क बनाने को 3 लाख की घोषणा की। कहा कि आगे भी विद्यालय को हरसंभव मदद दी जाएगी। प्रधानचार्या साधना जोशी ने कहा कि बिना शिक्षा के संस्कार दुनिया का सबसे बड़ा घातक हतियार है। महर्षि विद्या मंदिर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ज्यादा जोर डालता है। जिससे आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चे में संस्कारों का भी समावेश होता रहे। उन्होंने विद्यालय की सभी बच्चों शिक्षकों को सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। वही सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार ने फरसौली पटवारी चौकी की खस्ता हालत पर विधायक को ज्ञापन सौपा, कहा कि क्षेत्र की वर्षो पुरानी चौकी है। वर्तमान में खस्ता हालत है। पटवारी विनायक भीमताल बैठते हैं। जिससे ग्रामीण जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने पटवारी चौकी ठीक करने को बजट स्वीकृत कराने की अपील की।


इस दौरान प्रकाश आर्या, नरेश पाण्डे, नीरज सिंह अधिकारी, सुनील कुमार, मीना बिष्ट आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page