लोकसभा चुनाव::कांग्रेस ने यहां अब तक 10 बार जीत दर्ज की तो भाजपा ने चार बार परचम लहराया

ख़बर शेयर करें

नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती है तो कांग्रेस वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर का इतिहास प्रतिष्ठापूर्ण रहा है। इस संसदीय क्षेत्र से केसी पंत और एनडी तिवारी जैसे कई दिग्गज राजनेता निकले हैं। कांग्रेस ने यहां अब तक 10 बार जीत दर्ज की तो भाजपा ने चार बार परचम लहराया है।

भाजपा ने इस सीट पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को चुनाव मैदान में उतारा है। नैनीताल को देश के उच्च शिक्षित संसदीय क्षेत्रों में गिना जाता है। इसलिए यहां के मतदाताओं की अपेक्षा जनप्रतिनिधियों से अधिक होती है। यह भी कहा जाता है कि मतदाताओं ने उन्हीं राजनेताओं को सिर माथे पर बिठाया है जो विकासपरक सोच रखते हैं। ऐसे में इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कड़ी टक्कर के आसार हैं।

 नैनीताल लोकसभा सीट भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की कर्मस्थली भी रही है। वर्ष 1962, 1967 और 1971 में पंडित जी के पुत्र केसी पंत जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। वहीं 1951 और 1957 में गोविंद बल्लभ पंत के दामाद सीडी पंत यहां से लगातार दो बार सांसद चुने गए। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी इस सीट से तीन बार सांसद निर्वाचित हुए।

 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद एनडी तिवारी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन 1991 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बलराज पासी ने एनडी तिवारी को इस सीट पर करारी शिकस्त दी थी, जिसके बाद पीवी नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट 2009 में नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससे पहले यह नैनीताल-बहेड़ी लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी। भौगोलिक दृष्टि से सीट का ज्यादातर हिस्सा मैदानी क्षेत्र है।

1951 सीडी पांडे कांग्रेस

1957 सीडी पांडे कांग्रेस

1962 केसी पंत कांग्रेस

1967 केसी पंत कांग्रेस

1971 केसी पंत कांग्रेस

1977 भारत भूषण बीएलडी

1980 एनडी तिवारी कांग्रेस

1984 सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया कांग्रेस

1989 महेन्द्र सिंह पाल जनता दल

1991 बलराज पासी भाजपा

1996 एनडी तिवारी कांग्रेस

1998 इला पंत भाजपा

1999 एनडी तिवारी कांग्रेस

2004 केसी सिंह बाबा कांग्रेस

2009 केसी सिंह बाबा कांग्रेस

2014 भगत सिंह कोश्यारी भाजपा

2019 अजय भट्ट भाजपा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page