लोकसभा निकाय चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट

ख़बर शेयर करें

महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने लालकुआं क्षेत्र की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर स्थानीय निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। नगर कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि बढ़ती महंगाई, वर्तमान भाजपा सरकार की अदूरदर्शी नीति और लूट खसोट के चलते राज्य की जनता भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कांग्रेसियों से आह्वान किया कि वह घर घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से क्षेत्रवासियों को अवगत कराएं। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, रवि शंकर तिवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मीना रावत, उर्मिला मिश्रा पार्वती देवी, जगजीत कौर, सभासद हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, दीपक बत्रा, गुरदयाल सिंह मेहरा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page