भवाली जीबी पंत में 69 वर्षो में पहली बार बना पुस्तकालय

ख़बर शेयर करें

-संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

उपलब्धि

भवाली। नगर के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कालेज में 69 वर्षो के इतिहास में पहली बार पुस्तकालय व वाचनालय बनाया गया। शुक्रवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। विद्यालय प्रबंधक हिमानी पाण्डे, अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, प्रधानाचार्य सीमा बर्गली ने संयुक्त रूप से रिब्बन काटकर शुभारंभ किया। प्रवक्ता कैलाश चन्द्र लोहनी ने संबोधित कर कहा कि पुस्तकालय के निर्माण के लिए पूर्व प्रधानचार्य स्व सुरेश चंद्र आर्य के पुत्र अभिषेक आर्य ने 25 हजार हजार रु दिए। साथ ही पूर्व प्रवक्ता डॉ नीरज पंत, पूर्व छात्रा कवितांजली द्वारा 35 हजार रु दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए विकास निधि, शिक्षा विभाग संघ, शिक्षक अभिभावक निधि से विकास किया गया।पहली बाए पुस्तकालय बनाया गया है। ललित व देवेश ने मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ करवाया। वक्ताओं ने संबोधित कर इस उपलब्धि को मिल का पत्थर कहा। छात्र छत्राओं से पुस्तकालय का लाभ उठाने को कहा गया। साथ ही सभी का आभार जताया।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page