भवाली। घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हिंदी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि वीना ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की विभागाध्यक्षा श्रीमती गीता दुर्गापाल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में कनिष्ठ वर्ग की ‘ गद्य वाचन एवं काव्य पाठ’ अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें गद्य वाचन में प्रथम स्थान कैडेट मेधांश भारती, द्वितीय स्थान सजग सैनी व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से कैडेट प्रांजल, कैडेट तनुजा बिष्ट को मिला। काव्य पाठ में प्रथम स्थान मिला कैडेट जीवेश मिश्रा को, द्वितीय स्थान कैडेट सृष्टि बमेटा, तृतीय स्थान पर छात्रा नाईशा सिंह रहीं। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ – चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वी. के ठाकुर ने बताया कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक अस्तित्व एवं अस्मिता है। . यह हमारी पहचान है। कार्यक्रम का संचालन कैडेट विवेक जोशी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कैडेट शाश्वत राय द्वारा किया गया। विद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। विभिन्न वर्गों में भाषण, सुलेख, निबंध, वाद – विवाद, भावचित्र प्रतियोगिताएं होंगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें