भवाली। नगर निकाय चुनाव की तिथि जल्द घोषित होने जा रही है। ऐसे में नगर के 7 वार्डो में सभासद की दावेदारी के लिए लगातार प्रत्याशी मैदान में आ रहे हैं। शनिवार को मल्ली बाजार वार्ड से ललिता काण्डपाल ने भी दावेदारी कर दी है। अब ऐसे में सालों से सक्रिय नेताओं की मुश्किलें बढ़ने लगी है। वही प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से इस सीट में फेरबदल होता दिखाई दे रहा है। मल्ली बाजार में कुल 844 मतदाता है, जिसमे 424 महिला और 420 पुरुष है। अब बढ़ते दावेदार मल्ली बाजार सीट की गणित बदलने जा रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें