भवाली पौराणिक देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

ख़बर शेयर करें

नगर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। हालांकि पर्व के लिए लोगो मे असमंजस बना रहा। उधर स्कूलों की छुट्टी स्थगित होने के कारण नन्दा देवी मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चे देर से पहुँचे। जिस कारण पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो सकी। लेकिन दोपहर बाद लोग अपने नन्हे बच्चो को राधा-कृष्ण के भेष में लेकर पहुँचे। वही शाम को दही-हांडी तोड़ने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चो की टोली ने दही हांडी फोड़ी। वही 6 बजे पंच आरती के बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। जो रात्रि 12 बजे तक चला। 12 बजे कृष्ण को भोग लगाया गया। जिसके बाद लोगो ने अपना उपवास तोड़ा। जन्माष्टमी की छुट्टी की वजह से सभी प्रतियोगिताएं शुक्रवार को भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, कंचन साह, मनीष साह, पवन भाकुनी, खष्टी बिष्ट,त्रिवेंद्र साह हरीशंकर कांडपाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page