जहन में जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। यह वाक्या नैनीताल के भवाली शहर के व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने सच कर दिखाया है। नरेश कोरोना काल से अब तक लगातार जरुरतमंदो की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के बाद लोगो की सेवा करना ही अपना कर्तव्य बना लिया है। हर रोज 100 से 150 लोगो को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यालय खोलकर रामगढ़ मुक्तेश्वर भवाली व आस पास के लोगो को हर दिन मदद पहुँचा रहे हैं। उन्होंने अब जरुरतमंदो के घर के सिलेंडर भरवाने का जिम्मा भी उठा लिया है। जिससे लोग उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं। पिछले एक महीने में 3 सौ से अधिक सिलेंडर बांट दिए हैं। उनके कार्यालय में आकर कोई खाली हाथ नही जाता। जिससे जनता उन्हें हर दिन लंबी उम्र का आशीर्वाद देकर जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि कोरोना काल से जनता की सेवा कर रहे हैं। कोई खाली पेट ना सोए इसके लिए अब उन्होंने खुद को जनता को समर्पित कर दिया है। भगवान के आशीर्वाद से हर दिन लोगो की मदद कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

