चाकू से गोदकर पड़ोसी की कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें

बुंगली में दो लोगों ने मामूली कहासुनी पर पड़ोसी राजमिस्त्रत्त्ी की चाकुओं के गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बुंगली निवासी गंगा सिंह 48 पुत्र लछम सिंह के रूप में हुई। रविवार रात की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

मृतक के भाई पूरन सिंह ने सोमवार को थाने में पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने कहा कि उनका छोटा भाई गंगा सिंह रविवार रात 8.30 बजे गांव में किशन सिंह की दुकान पर गया था। वहां से लौटते समय उसने एक कबाड़ी से आईडी दिखाने को कहा था, इस पर कबाड़ी का मकान मालिक पूरन सिंह पुत्र कल्याण सिंह भड़क गया और पूरन ने साथी रणजीत सिंह उर्फ रंचन सिंह पुत्र भगवान सिंह के साथ मिलकर गंगा सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे गंगा सिंह की मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मिलकर चाकू से प्रहार कर गंगा सिंह की हत्या की है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस टीम में एसओ गंगोलीहाट मंगल सिंह, सिपाही दीपक सिंह, पंकज सिंह कठायत, नरेन्द्र सिंह, होमगार्ड मुकेश सिंह थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page