भवाली। नगर में बुधवार को युवा एकता मंच की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कबीर साह को अध्यक्ष, तरुण कुमार उपाध्यक्ष, संदीप पाण्डे महामंत्री, नितेन्द्र बिष्ट सचिव, प्रदीप आर्य को संरक्षक बनाया गया। युवाओ ने युवाओं की आवाज को बुलंद करने सामाजिक दायित्व निभाने को कहा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे व पवन रावत ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देकर उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नरेश पाण्डे, शंकर कांडपाल, अफसर अली, रोहित अधिकारी, पीयूष जोशी, पवन भाकुनी, शीलू कुमार, नीरज रावत, संजय बर्गली, राहुल रावत, अभिषेक कुमार, दीपक, मयंक, आशीष, आदित्य बोहरा आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें