भवाली। सैनिटोरियम से अल्मोडा रोड बाईपास में जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। तथा इस मार्ग को राष्ट्रीय राज मार्ग में परिवर्तित करते हुए भवाली नगर को राष्ट्रीय राज मार्ग से मुक्त कर दिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि पूर्व में उन्होंने सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड बाईपास को अस्थाई खंड लोनिवि में शामिल करने और उक्त मार्ग में शीघ्र पुल का निर्माण कर सुचारू करने की भी मांग की थी। जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गम्भीरता से लिया। वर्तमान में शाशन द्वारा भवाली बाईपास के चौडीकरण के कार्य को ज्योलिकोट-खैरना 2 लेन के डीपीआर में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। वही पुल भी लोनिवि द्वारा बनाया जाएगा। जिसपर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

