लालकुआं से झांसी को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को सांसद अजय भटट, क्षेत्रीय विधायक डा0 मोहन सिंह बिष्ट एवं मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बुधवार को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
अजय भटट ने बताया कि लालकुआं-झांसी ट्रेन ऑन डिमांड पर चलाई गई है। लोगां द्वारा इस रेलसेवा में अधिक से अधिक उपयोग करने पर इस रेल सेवा का भविश्य में स्थाई रूप से संचालन किया जायेगा। उन्हांने बताया प्रथम दिन 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया। उन्होंने बताया यह ट्रेन लालकुआं से बरेली-कासगंज-मथुरा-आगरा व ग्वालियर होते हुये झांसी पहुचेगी।
उन्होंने कहा लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण करने के साथ ही रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। लालकुआं रेलवे स्टेशन से भविश्य में लम्बी दूरी की ट्रेनां का संचालन किया जायेगा साथ ही भविश्य में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी (कलकत्ता) व काठगोदाम से प्रयागराज के लिए भी ट्रेन शीघ्र चलाई जायेगी। इससे उत्तराखण्ड का पर्यटन को बढावा मिलेगा होगी और वही प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा।
श्री भटट ने झांसी रेलसेवा के प्रारम्भ होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
काठगोदाम
अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन मे किये जा रहे कार्यां का सांसद अजय भटट ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य समय से पूर्ण ना होने उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा अमृत योजना तहत लालकुआं, रामनगर एवं काठगोदाम रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है जो आधुनिक एवं स्थानीय शैली में बनाये जा रहे है। उन्होंने कहा अमृत योजना के तहल काठगोदाम रेलवे स्टेशन को 16 करोड, लालकुआ को 29 करोड तथा रामनगर रेलवे स्टेशन को 10 करोड की लागत से कार्य किये जाने है। उन्होंने बताया काठगोदाम रेलवे स्टेशन में यात्रियो की सुविधा के लिए प्लेटफार्म में आवगमन हेतु लिफ्ट लगाई जा रही है साथ ही यात्रियों के रात्रि विश्राम हेतु डोरमेट्री बनाई जा रही है यह कार्य फेज-1 के तहत किये जा रहे है। उन्होंने कहा इसके बाद फेज-2 व 3 के कार्य किये जायेंगे। काठगोदाम रेलवे स्टेशन को भव्य एवं आधुनिक बनाया जायेगा।
उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेश ध्यान दिया जाए लापरवाही होने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दो माह के पश्चात कार्यों का पुनः निरीक्षण किया जायेगा जो भी कमियां हैं उन्हें ठीक कर लिया जाए।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री नवीन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, मजहर नईम नवाब, अरूण जोशी,धनसिंह बिश्ट, बॉबी सम्भल, राजकुमार सेतियां, संजीव शर्मा के साथ ही लालकुआं स्टेशन अधीक्षक पुश्कर सिंह, स्टेशन अधीक्षक काठगोदाम डीएस बोरा आदि उपस्थित थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें