-ग्रामीण आगामी सभी चुनावो का करेंगे बहिष्कार
-6 किमी जंगल से पैदल चलकर बच्चे जाते हैं विद्यालय
भवाली। उत्तराखंड बने 22 साल हो गए लेकिन रामगढ़ ब्लॉक का सुण गाँव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों ने कई बार पत्राचार किया लेकिन आज तक सड़क नही बन पाई। सुण गाँव मे 35 से 40 परिवार के 200 से अधिक लोग निवास करते हैं। सड़क से 6 किमी दूर जंगल के रास्ते से होकर बच्चे राजकीय इंटर कॉलेज पढ़ने जाते हैं। सरपंच संगठन अधिक कमल सुनाल ने बताया कि उत्तराखंड बनने से अब तक सड़क के लिए सरकार से गुहार लगाई जा रही है। लेकिन कोई जनप्रतिनिधियों ने भी सुध नही ली। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा कोई जवाब नही आया। फल सब्जी बाजार आने तक खराब हो रहे हैं। तबियत बिगड़ने पर डोली में मरीज को सड़क तक लाया जाता है। कई बार मरीज की मौत हो जाती है। गर्भवती महिलाओं के लिए हमेशा संकट बना रहता है। जनप्रतिनि हर बार वादे कर भूल जाते हैं। जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटकता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अब रोड़ नही बनी तो सुण के ग्रामवासियों के साथ मिलकर चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। रोड़ नही तो गाँव से कोई वोट नही पड़ेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

