भवाली के श्यामखेत में यहां रुके थे विराट कोहली, प्राकृतिक सुंदरता से है भरी

ख़बर शेयर करें

-सुबह शाम ग्रामीण क्षेत्र में टहलते दिखे विराट कोहली

-नीब करोली महाराज के दोनों मंदिरों के दर्शन कर गदगद हो गए विराट अनुष्का

भवाली। उत्तराखंड देवभूमि में कई देवताओ का वास है, देवी देवताओं के दर्शनों के लिए अनेक कवि लेखको ने देवभूमि आये। अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने भी इसे माना है। यहां मंदिरों के दर्शन कर विराट अनुष्का को शान्ती का अनुभव हुआ है। बुधवार को नगर के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ को हेलिकॉप्टर से पहुँचे थे। दो दिन से विराट मुक्तेश्वर कैची धाम, काकड़ीघाट व नीब करौली महाराज के काकड़ीघाट स्थित मंदिर में दर्शन किये हैं। लेकिन विराट अपने चाहने वालो व मीडिया से दूरी बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विराट अपनी पत्नी अनुष्का बेटी के साथ श्यामखेत स्थित एक रिसॉर्ट में रुके है। सुबह शाम आस पास गाँव मे घूमते हुवे विराट को देखकर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ फोटो भी खिंचाई। शुक्रवार सुबह 9 बजे विराट काकड़ीघाट स्थित नीब करौली महाराज के मंदिर में दर्शनों के लिए गए। विराट देवभूमि में मंदिरों के दर्शन कर आनंद का अनुभव कर रहे हैं। नीब करोली महाराज के दोनों मंदिरों में अनुष्का शर्मा ने दिल से प्राथना ध्यान कर पूजा की। जिससे उनके चाहने वालो ने उनकी खूब तारीफ की। सोशल मीडिया में लोग विराट अनुष्का के नैनीताल जिले में होने की सूचनाओं से खुश नजर आए। कुछ फैन्स ने मंदिर में सेल्फी खिंचकर सोशल मीडिया में भी पोस्ट की है। मंदिरों के बाहर चाहने वालो का तांता लगा रहा। लेकिन मंदिर का गेट बंद होने से फेन्स को वापस लौटना पड़ा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page