सोमवार को नगर पॉलिका सभागार में पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2022 जुलाई से अगस्त तक आय व्यय रखा गया। निर्णय लिया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र व राज्य सरकारों के निर्देश पर जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार किये जायेंगे। वही नगर पॉलिका मार्ग व तिराहे को स्वतंत्रता सेनानी को समर्पित कर भारत माता स्वतंत्रता सेनानी पट स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पॉलिका स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रहे। भू माफियाओ व बिल्डरों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। ऐसी जमीनों को खाली कराकर नगर पालिका अपनी आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल पंप, दुकान, पार्किंग, शॉपिंग काम्प्लेक्स, बारात घर खोलेगी। जिसमें गरीब फड़ खोखा व्यवसाइयों को विस्थापित करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि विधायक सरिता आर्या जनहित के मुद्दे शहर को प्राधिकरण मुक्त करने को लेकर मुख्यमंत्री से मिली। जिसके लिए उनका आभार जताते हुवे धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। कहा पॉलिका बोर्ड जनहित के इस फैसले को लेकर हमेशा विधायक के साथ संघर्ष में खड़ी रहेगी।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा,ईओ संजय कुमार, विनोद तिवारी, सुनील मेहता, किशन अधिकारी, मुकेश कुमार, ममता बिष्ट, नाजमा खान, पूजा भारती, मनोज तिवारी, प्रियंका जोशी, उमा जोशी, पंकज जोशी, इंद्र कपिल आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें