गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के कई ग्राम सभाओं में इनदिनों गुलदान के आतंक से ग्रामीणों की बीच भय का माहौल बना हुआ है, जिसमे सीमा, ढोन, व्यासी, सिलटोना में 3 दिनों से तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत है। तेंदुए के सुबह ही आबादी क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। सीम के ग्राम प्रधान नारायण सिंह बिष्ट और पूर्व प्रधान भगवत सिंह बिष्ट ने बताया सोमवार की सुबह सीम निवासी जीवंती देवी के सामने तेंदुआ आने पर उन्हें शोर मचा कर अपनी जान बचाई मंगलवार को भी तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आने पर खेतों में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचा कर भगाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

