-छात्र छत्राओं से संवाद कर पूछे सवाल
भवाली। ग्राफिक ऐरा हिल यूनिवर्सिटी में पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जन संवाद में छात्र छात्राओं को डिजिटल स्क्रीनिंग के माध्यम से साइबर क्राइम, नशे को लेकर बताया गया। अपराध के लिए किसी जगह की जरूरत नही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपराध बढ़ सकता है। अपराध रोकने के लिए पुलिस एप डाउनलोड करने को कहा गया।
एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि नशा आज समाज को खोखला करता जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार नशा अपराध को लेकर प्राथमिकता में काम कर रहे हैं। पिछले सालों से लगातार नशे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि आगे भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी। अच्छा कार्य करने पर इको क्लब को सम्मानित किया गया। देर शाम ग्राफिक ऐरा में पत्रकारों से मुखातिब होकर डीजीपी अशोक कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि पुलिस आज साइबर और ड्रग्स को लेकर लगातार काम कर रही है। माता पिता अभिभावकों को जागरूक रहने की जरूरत है। वर्तमान में सब ऑनलाइन है। सभी को जागरूक रहना होगा। साइबर भी डिक्सन है इससे बचने की जरूरत है। आज बटन दबाते ही दुनिया से जुड़ रहे हैं। डिजिटल साइड में साइबर सेल काम करता है। इसलिए किसी भी गलत संदेस को आगे करना गलत है। सही तरह से मोबाइल चलाना चाहिए। डिजिटल में एविडेन्स उपलब्ध रहता है, इसका गलत परईग करने से बचने को कहा है। संचालन प्रबंधक विभाग की संतोसी सेन ने किया।
इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार, एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, यूनिवर्सिटी निदेशक एम सी लोहनी, डॉ आनंद वर्मा, डॉ मिहुल मानु, डॉ राजेन्द्र बिष्ट, डॉ फरहा खान, निशांत खान, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, प्रकाश आर्या, खष्टी बिष्ट, दयाल आर्या, नंद किशोर पाण्डे, ममता बिष्ट, मुकेश कुमार सुनील कुमार, कैलाश सुयाल, सुजान रजवार, राजेन्द्र प्रसाद कपिल, मोहन बिष्ट, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआइ प्रकाश मेहरा, एसओ विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

